नयी दिल्ली , अक्टूबर 10 -- राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को संपन्न इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 10 वें संस्करण में भविष्योन्मुखी प्रौद्योगिकियों और अंतिम छोर तक एआई का लाभ पहुंचाने पर फोकस दिखा।
चार दिन तक चले इस संस्करण में कंपनियों ने बहुस्तरीय सहयोग और प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन किया जिसने एक वैश्विक डिजिटल क्रिएटर के तौर पर देश की स्थिति को और मजबूत किया।
सम्मेलन के आखिरी दिन उच्चस्तरीय नीति और मानकीकरण को जमीनी स्तर पर लागू करने पर जोर दिया गया। इसमें एग्री-फूड सिस्टम में एआई के इस्तेमाल, युवाओं की अगुवाई वाली फ्रंटियर रोबोटिक्स, ऑटोनॉमस 5जी एआई एजेंट और अंतिम छोर तक डिजिटल डिलीवरी की प्रशासनिक जरूरतों पर फोकस रहा।
इंडिया मोबाइल कांग्रेस का थीम 'स्केल विदाउट बाउंड्रीज़' (बिना सीमाओं के विस्तार) था। इसका औपचारिक उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 08 अक्टूबर को किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित