नयी दिल्ली , अक्टूबर 11 -- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि सोमवार को पूरा इंडिया गठबंधन तथा देश के युवा बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरेंगे और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ पहले से कहीं अधिक विरोध की आवाज बुलंद करेंगे।
श्री गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के अधीन दिल्ली पुलिस खुद गुंडागर्दी पर उतर आई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोगों को महिलाओं और युवाओं पर हिंसा करने की खुली छूट दी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जितना दबाव बनाएगी, युवाओं और छात्रों का गुस्सा उतना ही बढ़ेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित