श्रीनगर , फरवरी 23 -- जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि इंडिया गठबंधन के भीतर नेतृत्व परिवर्तन पर कोई चर्चा नहीं हुयी है। उन्होंने विपक्ष के नेता के रूप में राहुल गांधी के प्रदर्शन की सराहना भी की।
श्री अब्दुल्ला वरिष्ठ कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर की उस टिप्पणी पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे, जिसमें सुझाव दिया गया था कि श्री गांधी के बजाय पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित