नयी दिल्ली , फरवरी 19 -- 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' में वैश्विक तकनीकी हस्तियों की भागीदारी के बीच माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक और बिल एवं मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के चेयरमैन बिल गेट्स ने अपना निर्धारित मुख्य भाषण रद्द कर दिया है।

गेट्स फाउंडेशन ने ट्विटर (एक्स) पर जानकारी दी है कि समिट में उनके स्थान पर फाउंडेशन के अफ़्रीका और भारत कार्यालयों के अध्यक्ष अंकुर वोरा सम्मेलन में प्रतिनिधित्व करेंगे और संबोधन देंगे।

यह निर्णय ऐसे समय में आया है जब हाल में जारी दस्तावेजों में दिवंगत अमेरिकी वित्तीय कारोबारी जेफ्री एपस्टीन से गेट्स के कथित जुड़े होने के संबंध में ईमेल संवाद उजागर हुआ है, जिससे वैश्विक स्तर पर विवाद छिड़ा हुआ है। दस्तावेजों में एपस्टीन और श्री गेट्स के बीच हुई मुलाकातों का उल्लेख है, जिनके बारे में श्री गेट्स ने पहले कहा था कि एपस्टीन से उनका संबंध केवल परोपकारी परियोजनाओं तक सीमित था और वह इसे एक "गलती" मानते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित