वाशिंगटन , फरवरी 10 -- अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी मंच (यूएसआईएसपीएफ) ने मंगलवार को घोषणा की कि वह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होने वाले इंडिया एआई इंपैक्ट सम्मेलन 2026 में अमेरिकी मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) और वरिष्ठ प्रौद्योगिकी दिग्गजों के सबसे बड़े प्रतिनिधिमंडल के साथ हिस्सा लेगा।

यह सम्मेलन 16 से 20 फरवरी के बीच इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग के साथ आयोजित हो रहा है।

शिखर सम्मेलन में भागीदारी के तहत साझेदारी मंच ने बोर्ड एआई टास्क फोर्स को भी लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य एआई पारिस्थितिकी तंत्रों को मजबूत करना है। यूएसआईएसपीएफ के अध्यक्ष जॉन चैंबर्स टास्क फोर्स का नेतृत्व करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित