पटना , नवम्बर 04 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी विनोद कुमार ने दो करोड़ 15 लाख 97 हजार रूपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये सौंपा।मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने इस सहयोग के लिये इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी बिनोद कुमार का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में काम आएगी।

इस दौरान इंडियन बैंक के फील्ड महाप्रबंधक महेंद्र बाजपेयी, इंडियन बैंक के पटना अंचल प्रबंधक अमन कुमार झा, इंडियन बैंक के सहायक महाप्रबंधक रुचिर कुमार सिन्हा तथा इंडियन बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक वरुण कुमार मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित