नयी दिल्ली , अप्रैल 29 -- सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 4.97 प्रतिशत बढ़कर 3,103 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

बैंक ने बुधवार को वित्तीय परिणामों की घोषणा की। चौथी तिमाही में ब्याज से प्राप्त शुद्ध आय 11.27 प्रतिशत बढ़कर 7,109 करोड़ रुपये और शुल्क से प्राप्त आय 19.04 फीसदी की वृद्धि के साथ 1,092 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। उसका परिचालन लाभ 5.32 प्रतिशत बढ़कर 5,286 करोड़ रुपये हो गया।

तिमाही के दौरान कंपनी की परिसंपत्ति गुणवत्ता में सुधार हुआ है। सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) एक साल पहले के 3.09 प्रतिशत से घटकर 31 मार्च 2026 को 1.98 प्रतिशत रह गयी। शुद्ध एनपीए भी 0.19 प्रतिशत से कम होकर 0.15 प्रतिशत रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित