नई दिल्ली , मार्च 13 -- देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो ने ईंधन की कीमतों में वृद्धि का बोझा यात्रियों के साथ साझा करने का निर्णय करते हुए अपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल चार्ज लागू करने की घोषणा की है जो गंतव्य के हिसाब से 425 रुपये से लेकर 2300 रुपये तक होगा ।
इंडिगो की शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार नया ईंधन शुल्क 14 मार्च ( शुक्रवार आधी रात के बाद) यानी शनिवार आधी रात 00:01 बजे से प्रभावी होगा।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह कदम पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के कारण ईंधन कीमतों में तेज़ बढ़ोतरी के चलते उठाया गया है। इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) की विमान ईंधन निगरानी रिपोर्ट के मुताबक भारतीय क्षेत्र में जेट ईंधन 85 प्रतिशत से भी अधिक महंगा हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित