नयी दिल्ली , अगस्त 13 -- यात्री संख्या के हिसाब से देश की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने इस बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 'हैपी इंडेपेन्डेंस डे सेल' की घोषणा की है।

एयरलाइंस ने गुरुवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इसके तहत ग्राहकों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर यात्रा के लिए टिकट बुक कराते समय मूल किराये में 20 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। यह ऑफर 13 अगस्त से 16 अगस्त के बीच नॉन-स्टॉप उड़ानों के लिए की गयी बुकिंग पर लागू होगा। यात्रा 16 अगस्त से 31 अक्टूबर 2026 के बीच की जा सकती है।

इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को यात्रा से कम से कम तीन दिन पहले बुकिंग करनी होगी और बुकिंग के दौरान प्रोमो कोड "इंडिगो80" (अंग्रेजी के बड़े अक्षरों में) का इस्तेमाल करना होगा। बुकिंग इंडिगो की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, एआई-संचालित असिस्टेंट 6ईस्काई या चुनिंदा ट्रैवल पार्टनर की वेबसाइट्स और ऐप के माध्यम से की जा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित