नयी दिल्ली , अक्टूबर 23 -- देश की प्रमुख विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने सऊदी अरब में सुरक्षा को लेकर जारी चिंता के बीच वहां जाने वाली और वहां से आने वाले उड़ानों का निलंबन बढ़ाने की घोषणा की है।

एयरलाइंस ने शुक्रवार को बताया कि रियाद से आने-जाने वाली उड़ानें 31 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी। उसने जेद्दा, दम्मम और मदीना की उड़ानें भी 27 अक्टूबर तक रद्द रखने की घोषणा की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित