नयी दिल्ली , मार्च 10 -- इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स ने "निजी कारणों से" अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

एयरलाइन ने मंगलवार को शेयर बाजार को बताया कि निदेशक मंडल ने श्री एल्बर्स का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। वह आज कार्यावधि की समाप्ति के साथ पद मुक्त हो जायेंगे। निदेशक मंडल की बैठक शाम 5.30 बजे शुरू हुई और मात्र 15 मिनट चली।

अंतरिम व्यवस्था के तहत कंपनी के प्रबंध निदेशक राहुल भाटिया उनकी जगह एयरलाइंस के प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित