नयी दिल्ली , अप्रैल 14 -- प्रमुख विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने मंगलवार से चार दिन की सेल की घोषणा की है जिसमें घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय मार्गों पर बुकिंग में 10 प्रतिशत तक छूट दी जायेगी।
'समर गेटअवे' सेल के तहत 14 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच बुकिंग करायी जा सकती है जबकि यात्रा की तारीख 01 जुलाई से 09 अक्टूबर 2026 के बीच होने की शर्त रखी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित