नयी दिल्ली , अप्रैल 14 -- स्वदेशी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड इंटेक्स टेक्नोलॉजीज ने अपने बड़े स्क्रीन वाले टेलीविजन पोर्टफोलियो में दो नये मॉडल पेश किये हैं।

कंपनी ने 65-इंच और 75-इंच के नये क्यूएलईडी 4के अल्ट्रा एचडी स्मार्ट टेलीविजन बाजार में पेश किये हैं। इस रेंज की खास खूबी ज्यादा ब्राइटनेस वाले डिस्प्ले, उन्नत पिक्चर टेक्नोलॉजी और गूगल टीवी प्लेटफॉर्म का इंटीग्रेट किया जाना है।

नए मॉडल - एलईडी-जीक्यू 6511 (65-इंच) और एलईडी-जीक्यू 7511 (75-इंच) फस्म्क् डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ 4के अल्ट्रा एचडी रिज़ॉल्यूशन (3840 गुना 2160) देते हैं जिससे बेहतर ब्राइटनेस, शानदार कलर और बेहतर कंट्रास्ट मिलता है। ये फ्रेमलेस एडीएस पैनल पर बने हैं ताकि बड़ा व्यूइंग एंगल मिल सके। साथ ही, दोनों मॉडल डॉल्बी विजन, एचडीआर और एमईएमसी को सपोर्ट करते हैं, ताकि हाई-स्पीड कंटेंट में भी स्मूथ मोशन और बेहतर क्लैरिटी मिले। ब्राइटनेस 400 निट्स से ज्यादा और एडवांस्ड कलर ऑप्टिमाइज़ेशन होने से अलग-अलग रोशनी में भी एक जैसा परफॉर्मेंस सुनिश्चित होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित