रामनगर,23फरवरी(वार्ता) उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं प्रदेशभर में शांतिपूर्वक संचालित हो रही हैं। सोमवार को आयोजित इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की विभिन्न विषयों की परीक्षाओं में कुल 2,532 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे,हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी केंद्र से नकल का कोई मामला सामने नहीं आया है!परिषद सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को इंटरमीडिएट हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की गई, इस परीक्षा में राज्यभर से कुल 99,541 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 97,016 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 2,525 छात्र अनुपस्थित रहे,इसी प्रकार इंटर कृषि हिंदी भाग-2 विषय में कुल 344 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 341 ने परीक्षा दी और 3 परीक्षार्थी हरिद्वार जनपद में अनुपस्थित रहे।
हाईस्कूल स्तर पर भी कुछ परीक्षार्थी अनुपस्थित दर्ज किए गए,हिंदुस्तानी संगीत (मैलोडिक वादन) विषय में कुल 47 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 44 ने परीक्षा दी और 3 परीक्षार्थी देहरादून में अनुपस्थित रहे, वहीं हाईस्कूल टंकण हिंदी एवं अंग्रेजी विषय में 130 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 129 उपस्थित रहे और 1 परीक्षार्थी देहरादून में अनुपस्थित रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित