जालंधर , अप्रैल 04 -- सेना की वज्र कोर छह से 10 अप्रैल 2026 तक वज्र एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, जालंधर कैंट में प्रतिष्ठित 'इंटर फॉर्मेशन हॉकी चैंपियनशिप' की मेज़बानी करने के लिए तैयार है। इस आयोजन में विभिन्न फॉर्मेशन्स के बीच प्रतिस्पर्धी मैच होंगे, जो सैनिकों की खेल प्रतिभा को प्रदर्शित करेंगे।
सेना के प्रवक्ता द्वारा शनिवार को यहां जारी बयान अनुसार, इस चैंपियनशिप की गरिमा को बढ़ाने के लिए,कई विशिष्ट गणमान्य व्यक्ति और जाने-माने ओलंपिक हॉकी खिलाड़ी भी इसमें शामिल होंगे। यह टूर्नामेंट रोमांचक मुकाबलों का वादा करता है, जो दृढ़ता, सौहार्द और राष्ट्रीय गौरव के मूल्यों को दर्शाते हैं। समय-समय पर आयोजित होने वाली ऐसी चैंपियनशिप, सशस्त्र बलों के भीतर शारीरिक फिटनेस को बेहतर बनाने, विभिन्न फॉर्मेशन्स के बीच आपसी तालमेल बढ़ाने और जुझारु भावना को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित