दुर्ग , अगस्त 29 -- छत्तीसगढ़ के दुर्ग में इंटरसिटी एक्सप्रेस में पत्थरबाजी की घटना में एक महिला यात्री घायल हो गई है।

आज प्राप्त जानकारी के अनुसार इंटरसिटी एक्सप्रेस 12856 के एस-5 कोच में यात्रा के दौरान अचानक बाहर से फेंका गया पत्थर कोच में आकर लगा। इसकी चपेट में आने से महिला यात्री के सिर में चोट लगी और कोच में मौजूद यात्रियों के बीच कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

घटना की जानकारी हर्षवर्धन बंदे ने रेलवे को दी। घायल महिला को उपचार के लिए ले जाया गया। सूचना मिलने के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मामले की जांच शुरू कर दी।

इस संबंध में दुर्ग पोस्ट में एफआईआर दर्ज की गई है और इसके आधार पर पत्थरबाजी करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं रायपुर आरपीएफ पोस्ट में घायल महिला यात्री का बयान भी दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित