लंदन , जून 18 -- इंग्लैंड ने नैट साइवर-ब्रंट की अगुवाई में भारतीय महिला टीम के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। यह मैच क्रिकट ऐतिहासिक मौका होगा, क्योंकि इस यह पहली बार होगा जब महिला टीम का टेस्ट मैच लॉर्ड्स में खेला जाएगा। नैट साइवर-ब्रंट पहली बार टेस्ट मैच में इंग्लैंड की कप्तानी करेंगी। टीम में हीदर नाइट, टैमी ब्यूमोंट और एमी जोन्स जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं, साथ ही कई ऐसे खिलाड़ी भी हैं जो इस प्रारुप में अपना पहला मैच खेलेंगे। टीम में पांच ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं जिन्होंने अभी तक कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है। एलिस कैपसी, टिली कोर्टीन-कोलमैन, मैडी विलियर्स, ग्रेस पॉट्स और एली थ्रेलकेल्ड के पर्दापण करने की संभावना है। पॉट्स और थ्रेलकेल्ड ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कोई मैच नहीं खेला है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2024-25 महिला एशेज में इंग्लैंड के हालिया टेस्ट मैच में खेलने वाले कई खिलाड़ियों को टीम में जगह नहीं मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित