मुम्बई , जून 21 -- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वनडे टीम में वापसी हुई है। वहीं अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को भी टीम में चुना गया है, लेकिन उनका खेलना फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा।

बीसीसीआई की वर्कलोड मैनेजमेंट पॉलिसी के तहत, 32 साल के इस तेज़ गेंदबाज़ को अफ़गानिस्तान के खिलाफ़ एकमात्र टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज से आराम दिया गया था। वहीं, कोहली को आईपीएल 2026 के फाइनल में हैमस्ट्रिंग की चोट लगी थी, जिसके कारण वह वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित