ब्रिस्टल , मई 30 -- फ्रेया कैम्प (नाबाद 39/ दो विकेट) हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड की महिला टीम ने शनिवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में भारत को 26 से हरा दिया। इसी के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है।
169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला टीम इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण के आगे लड़खडा गई और आखिरी ओवरों में मात्र 18 रन जोड़कर अपने पांच विकेट गंवा दिये। भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 142 रन ही बना सकी और मुकाबला 26 रनों से हार गई। यास्तिका भाटिया ने भारत के लिए सर्वाधिक 33 रन बनाये। वह रिटायर्ड आउट हुई। स्मृति मांधना ने 25 गेंदों में (32), कप्तान हरमनप्रीत कोर 22 गेंदों में (28) रन बनाकर आउट हुई। भारत के सात बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।
इंग्लैंड के लिए फ्रेया कैम्प , शार्लेट डीन, लॉरेन बेल ने दो-दो विकेट लिये। सोफ़ी एकल्सटन ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित