साउथैम्पटन , जून 17 -- सोफी एकल्सटन (तीन विकेट) के बाद कप्तान नेटली साइवर-ब्रंट (48) रन के शानदार प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड की महिला टीम ने महिला टी-20 विश्वकप के आठवें मुकाबले में आयरलैंड को 15 गेंदें शेष रहते चार विकेट से शिकस्त दी।
इंग्लैंड की महिला टीम ने मंगलवार रात खेले गये मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण के आगे खुल कर नहीं खेल सकी और निर्धारित ओवरों में नौ विकेट पर 118 रन का स्कोर बनाया। ऑर्ला प्रेंडरगस्ट (26), लुईज लिटिल (नाबाद 26), अलाना डालजेल (14), ली पॉल और ए टेक्टर ने (10) रनों का योगदान दिया। छह बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। इंग्लैंड के लिए सोफी एकल्सटन ने तीन विकेट लिये। शार्लेट डीन और डैनियल गिब्सन को दो-दो विकेट मिले। लॉरेन बेल और लिंसी स्मिथ ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित