हैदराबाद , मार्च 08 -- एफआईएच हॉकी विश्व कप क्वालिफायर 2026 के पहले दिन इंग्लैंड की महिला टीम ने रविवार को एक कड़े मुकाबले में इटली को हराया, जबकि दक्षिण कोरिया ने ऑस्ट्रिया को शिकस्त दी।

आज यहां जी. एम. सी. बालयोगी हॉकी ग्राउंड (गाचीबोवली हॉकी कॉम्प्लेक्स) में खेले गये मुकाबले में इंग्लैंड की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इटली को 5-2 तथा एक अन्य मुकाबले में दक्षिण कोरिया की महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित