अहमदाबाद , अक्टूबर 19 -- गुजरात में साणंद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने अमेरिकी औद्योगिकी उत्पाद कंपनी इंगरसोल रैंड और गुजरात इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (जीआईडीसी) के सहयोग से साणंद इको पार्क (हरित क्षेत्र) स्थापित करने की परियोजना की शिलान्यास रखी है।

इस परियोजना की परिकल्पना इंगरसोल रैंड के समाजिक दायित्व (सीएसआर) वाली एक पहल के रूप में निर्धारित की गयी है। इको पार्क का विस्तार 12,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में होगा। इसमें स्थानीय प्रजातियों के पौधों का रोपण, थीम आधारित उद्यान, जल संरक्षण प्रणालियाँ और मनोरंजन के लिए विशेष स्थान विकसित किए जाएँगे।

इसके अंतर्गत साणंद औद्योगिक क्षेत्र में एक टिकाऊ हरित स्थल विकसित करना है, जो मनोरंजन, जैव विविधता और पर्यावरण संबंधी जागरूकता को बढ़ावा देगा। कंपनी की सोमवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार शिलान्यास समारोह का उद्घाटन इंगरसोल रैंड के चेयरमैन, प्रेसिडेंट एवं सीईओ विसेंटे रेनाल तथा इंगरसोल रैंड इंडिया लि के चेयरमैन सुनील खंडूजा ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित