भरतपुर , मार्च 21 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के शनिवार को आस्था धाम गिरीराज महाराज की परिक्रमा के लिए राजस्थान में डीग पहुंचने पर का जल संसाधन मंत्री एवं जिला प्रभारी सुरेश सिंह रावत और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म की अगुवाई में उनका भव्य स्वागत किया गया।

इससे पहले श्रीमती मुर्मु के राजस्थान सीमा में पहुुंचने पर ब्रज के प्रसिद्ध मयूर लोकनृत्य कलाकारों के दल ने भव्य प्रस्तुति देकर उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति ने यहां गिरीराज महाराज की पैदल परिक्रमा की। लोक कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों से वह प्रफुल्लित दिखाई दी। उन्होंने कलाकारों का उत्साह वर्धन किया और उनके साथ फोटो खिचवायें।

इस अवसर पर संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया, पुलिस महानिरीक्षक कैलाश चंद्र विश्नोई, जिला कलक्टर डीग उत्सव कौशल, जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ, भरतपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त कनिष्क कटारिया सहित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित