जोधपुर , मई 28 -- स्वयंभू संत आसाराम ने राजस्थान उच्च न्यायालय के फैसले के बाद गुरुवार को जोधपुर सेंट्रल जेल में आत्मसमर्पण कर दिया।

आसाराम आज अपराह्न जोधपुर पहुंचकर सीधे पाल गांव स्थित अपने आश्रम गया और एम्स में जांच कराने के बाद सायं करीब पांच बजे सेंट्रल जेल में आत्मसमर्पण कर दिया।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को राजस्थान उच्च न्यायालय ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आसाराम की उम्रकैद की सजा को बरकरार रखते हुए उसकी अंतरिम जमानत रद्द कर दी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित