प्रयागराज , जुलाई 7 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आषाढ़ सप्तमी के अवसर पर आज श्रृंगवेरपुर स्थित मां गंगा घाट पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दराज से आए भक्तों ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और पुण्य कमाया। पुराणों के अनुसार यह वही पवित्र स्थान है जहां मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम, माता जानकी और अनुज लक्ष्मण ने 14 वर्ष के वनवास के दौरान मां गंगा का पूजन कर अपनी यात्रा आरंभ की थी। यहीं पर केवट ने प्रभु श्री राम के चरण धोकर उन्हें गंगा पार कराया था। यह स्थल मनोकामना सिद्ध स्थान के रूप में भी जाना जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित