प्रयागराज , मार्च 04 -- प्रयागराज में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने वाले आशुतोष महाराज ने होली पर एक और नया मोर्चा खोलते हुए शंकराचार्य की गुप्त पत्नी के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए उनके नार्को (लाई डिटेक्टर) टेस्ट की मांग की है।
आशुतोष महाराज ने बुधवार को यहाँ जारी एक मीडिया विज्ञप्ति में शंकराचार्य पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यदि शंकराचार्य नार्को टेस्ट करवाते हैं, तो वह स्वयं भी परीक्षण के लिए तैयार हैं और सच्चाई सामने लाने के लिए यह आवश्यक है।
आशुतोष महाराज ने मांग की कि शंकराचार्य की गुप्त पत्नी नंदिनी उर्फ पूर्णांबा का मामला सामने लाया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी मांग की कि शंकराचार्य की बहन सरला उर्फ शारदांबा के मामले को फिर से खोला जाना चाहिए। उन दोनों के आवासों की जांच की जानी चाहिए। वाराणसी और अन्य स्थानों पर उनके नाम पर पंजीकृत संपत्तियों की खरीद की जांच होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच के लिए, वह खुद अदालत के आदेशानुसार शंकराचार्य के बाद नार्को टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं और उनका एकमात्र उद्देश्य सच्चाई को सामने लाना तथा पूरी घटना का निष्पक्ष खुलासा सुनिश्चित करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित