नयी दिल्ली , मई 01 -- सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने गोवा में होने वाले भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के 57वें संस्करण के लिए प्रख्यात फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारिकर को "महोत्सव निदेशक " नियुक्त किया है।

मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

श्री गोवारिकर ने भारतीय सिनेमा में विशिष्ट योगदान दिया है। आईएफएफआई के साथ उनका जुड़ाव कई दशकों से है, जो सिनेमाई कलाओं और अंतर्राष्ट्रीय फिल्म संस्कृति के विकास के प्रति उनकी गहरी रुचि को दर्शाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित