यूजीन (अमेरिका) , अगस्त 08 -- भारतीय एथलीड आशीष यादव ने अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप में जैवलिन थ्रो में स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। एथलीट आशीष यादव ने तीसरे राउंड में 74.09 मीटर का थ्रो करके अंडर 20 विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक अपने नाम किया। दक्षिण अफ्रीका के जान-हेन्ड्रिक हेमन्स ने 80.50 मीटर भाला फेंक कर स्वर्ण पदक जीता। कॉमनवेल्थ ऑफ डोमिनिका के एडिसन जेम्स ने 73.89 मीटर के प्रयास के साथ कांस्य पदक जीता। भारत के टी. धरणीधरन छठे स्थान पर रहे, उनका बेस्ट थ्रो 72.35 मीटर था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित