भरतपुर , अप्रैल 28 -- राजस्थान में भरतपुर के नदबई ब्लॉक में लंबे समय से बकाया भुगतान न मिलने से आक्रोशित आशा सहयोगिनियों ने मंगलवार को उपखण्डाधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रशासन को ज्ञापन पेश किया।
आंदोलनकारी सहयोगिनियों ने बताया कि उनका अक्टूबर 2025 से फरवरी 2026 तक का भुगतान और दिसंबर 2025 से मार्च 2026 तक का मानदेय अब तक नहीं दिया गया है।
उन्होंने कहा कि भुगतान न मिलने के कारण उन्हें गंभीर आर्थिक संकट और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनके परिवारों की स्थिति भी प्रभावित हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित