चंडीगढ़ , मई 26 -- हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव से मंगलवार को आशा वर्कर्स के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर नौ सूत्रीय मांग-पत्र सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री को अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों से अवगत कराया।

बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने आशा वर्कर्स की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार आशा वर्कर्स की समस्याओं के प्रति गंभीर है और उनकी जायज मांगों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। सुश्री राव ने मौके पर ही नेशनल हेल्थ मिशन हरियाणा के निदेशक को आवश्यक निर्देश जारी किये। उन्होंने मांग-पत्र में शामिल सभी बिंदुओं और तकनीकी मामलों का गहन अध्ययन कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आशा वर्कर्स स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और सरकार उनके हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित