हैदराबाद , अप्रैल 12 -- तेलंगाना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव ने मशहूर पार्श्वगायिका आशाा भोसले के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और इसे अपूरणीय क्षति बताया है।श्री राव ने शोक संदेश में कहा कि लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी और किशोर कुमार जैसे दिग्गज गायकों के साथ आशा भोसले ने हिंदी फिल्म संगीत जगत में छह दशकों से अधिक समय तक एक विशेष स्थान बनाए रखा।

उन्होंने कहा कि आशा भोसल की मधुर आवाज़ और भारतीय संगीत में उनका अपार योगदान करोड़ों लोगों के दिलों में हमेशा बसा रहेगा, श्री राव ने कहा कि आशा भोसले का निधन फिल्म उद्योग और देशभर के संगीत प्रेमियों के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित