भरतपुर , अप्रैल 30 -- राजस्थान में भरतपुर में मानदेय बढाने सहित अन्य कई मांगों को लेकर गुरुवार को आशा कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करती हुई कलेक्ट्रेट पर धरना दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदर्शन में बड़ी संख्या में मौजूद आशा कर्मियों ने कहा कि सरकार उन्हें पांच हजार रुपये महीने मानदेय देती है जिससे घर का खर्चा चलाना मुश्किल है। उन्होंने सरकार से 26 हजार रुपये मानदेय की मांग की है।
उनकी अन्य मांगों में आशा कर्मियों को नियमित कर्मचारी पद में शामिल करने, बोनस अंक के आधार पर उन्हें स्थाई करने, ईएसआई और पीएफ काटने के साथ अन्य कई मांगे शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित