श्रीगंगानगर , फरवरी 21 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी थाना क्षेत्र में एक आव्रजन एजेंसी संचालक के खिलाफ विदेश मेंं नौकरी दिलाने का झांसा देकर पांच लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज कराया गया है।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि पीड़ित संदीप ने बताया कि आव्रजन संचालक काकासिंह ने उसे यूरोप की किसी प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में दाखिला दिलवाकर अच्छी नौकरी लगवाने का झांसा देकर उससे पांच लाख रुपये ले लिये। जब उसे ठगी का पता चला तो काकासिंह ने रुपये लौटाने से इन्कार कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित