बलौदाबाजार , मई 02 -- छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार ग्राम पंचायत अहिल्दा में प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त जारी कराने के नाम पर हितग्राहियों से पैसे लेने का मामला आज सामने आया है। ग्रामीणों ने गांव के एक पंच और रोजगार सहायक पर आरोप लगाते हुए प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद गांव में नाराजगी का माहौल बना हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि आवास योजना की किश्त दिलाने और फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर उनसे पैसे मांगे गए। कुछ हितग्राहियों ने यह भी आरोप लगाया कि जल्द किश्त जारी कराने का भरोसा देकर फोन के माध्यम से रकम ली गई। पीड़ितों का कहना है कि योजना का लाभ पाने के लिए उन्हें अनावश्यक आर्थिक दबाव का सामना करना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित