पटना , सितंबर 30 -- टना की एक विशेष अदालत ने अवैध हथियार एवं गोली रखने की जुर्म में आज दो युवकों को तीन-तीन वर्षों के सश्रम कारावास की सजा के साथ 10 -- 10 हजार रूपयों का जुर्माना भी किया।

पटना स्थित रेलवे की विशेष अदालत ने मामले में सुनवाई के बाद पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र निवासी आलोक कुमार और विकास कुमार को शास्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं में दोषी करार देने के बाद यह सजा सुनाई है।

जुर्माने की राशि अदा नहीं करने पर दोषियों को दो-दो माह के कारावास की सजा अलग से भुगतनी होगी ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित