, Feb. 24 -- येरेवन/तेहरान, 24 फरवरी (वार्ता/स्पूतनिक) आर्मेनिया के रक्षा मंत्री सुरेन पापिक्यान और ईरान के रक्षा मंत्री अज़ीज़ नासिरज़ादेह ने तेहरान में मंगलवार को हुई बैठक में द्विपक्षीय सैन्य सहयोग की सराहना की और इसे आगे बढ़ाने पर सहमति जताई।

आर्मेनियाई रक्षा मंत्रालय के अनुसार, सुरेन पापिक्यान अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान तेहरान में ईरानी रक्षा मंत्री अज़ीज़ नसीरज़ादेह से मिले। बैठक में दोनों पक्षों ने रक्षा क्षेत्र में आर्मेनिया-ईरान सहयोग के स्तर की सराहना करते हुए द्विपक्षीय संबंधों के विकास के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित