रायपुर , मई 10 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 54वें मुकाबले में टॉस जीतकर मुम्बई इंडियंस के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
आज यहां आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि हम इस पिच पर पहले गेंदबाजी करेंगे। पिच अच्छी और हार्डलग रही है। हम उन्हें कम स्कोर पर रोककर उसे चेज करना चाहेंगे। ईमानदारी से कहूं तो यहां की कंडीशंस उतनी भी हमारे लिए अनजान नहीं है। सपोर्टर्स अच्छे आए हैं और आउटफील्ड शानदार है। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है।
वहीं मुम्बई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हम पहले बल्लेबाज करने को लेकर काफी आश्वस्त हैं। बड़ा ग्राउंड है और काली मिट्टी वाली पिच है। बोर्ड पर रन लगने के बाद दूसरी टीम हमेशा दबाव में रहेगी। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है। गेंदबाजी को लेकर हमेशा हमारी काफी अच्छी बातचीत होती है। हम हर दिन बेहतर होना चाहते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित