कपूरथला , अप्रैल 06 -- रेल डिब्बा कारखाना , कपूरथला में सोमवार को राजभाषा के प्रभावी कार्यान्वयन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता महाप्रबंधक, आरसीएफ कपूरथला श्री अजय नन्दन ने की।
बैठक के दौरान आरसीएफमें राजभाषा हिंदी के प्रयोग की प्रगति से संबंधित विभिन्न मदों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी श्री विनोद कटोच ने कार्यालयीन कार्यों में पिछली तिमाही के दौरान हिंदी के उपयोग, प्रगति तथा आगामी कार्ययोजना पर आधारित विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की ।
महाप्रबंधक श्री नंदन ने राजभाषा विभाग द्वारा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं सरकारी कार्यों में इसके बढ़ते उपयोग किये किए जा रहे सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा की तथा सभी विभागों को राजभाषा नीति के प्रभावी अनुपालन के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी पखवाड़ा के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे निबंध प्रतियोगिता, हिंदी टिप्पणी एवं प्रारूप लेखन, हिंदी वाक् प्रतियोगिता तथा राजभाषा उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार के विजेताओं को सम्मानित करते हुए पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर राज भाषा विभाग की वार्षिक पुस्तिका "अरुणोदय" का विमोचन भी किया गया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित