हैदराबाद , फरवरी 22 -- रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक कांस्टेबल ने शनिवार को यहां काचीगुडा रेलवे स्टेशन पर एक वरिष्ठ नागरिक की जान बचायी, जो चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहे थे।
दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ए श्रीधर ने रविवार को यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि कांस्टेबल पंकज कुमार शर्मा सुबह करीब 7:12 बजे प्लेटफॉर्म नंबर एक पर ड्यूटी पर तैनात थे, तभी उन्होंने एक बुजुर्ग यात्री को उस ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते देखा, जो गति पकड़ चुकी थी।
रिपोर्टाें के अनुसार, यात्री फिसल गया और ट्रेन तथा प्लेटफॉर्म के बीच फंसने की स्थिति में आ गया था, जिससे पटरियों पर गिरने का खतरा पैदा हो गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित