पुणे , अक्टूबर 15 -- रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई-अठावले) के प्रदेश उपाध्यक्ष और चलवाड़ी एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. हुलगेश चलवाड़ी ने महाराष्ट्र सरकार के उस फैसले का स्वागत किया है, जिसके तहत सूखा प्रभावित तालुकाओं के छात्रों का परीक्षा शुल्क माफ कर दिया गया है।

श्री चलवाड़ी ने इसके लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसान परिवारों के छात्रों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी और यह सुनिश्चित होगा कि आर्थिक कठिनाइयां उनकी पढ़ाई में बाधा न बनें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित