कोटा , मई 08 -- राजस्थान में राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, (आरटीयू) कोटा ने परीक्षा विभाग में केवल पांच दिन में बी.टेक. अंतिम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है।

कुलगुरु प्रो. निमित चौधरी ने शुक्रवार को बताया कि एक बार फिर विश्वविद्यालय ने अपने पुराना रिकॉर्ड को दोहराया हैं। संभवतः राजस्थान के किसी भी विश्वविद्यालय द्वारा सबसे कम समय में अंतिम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम जारी करने के कीर्तिमान को पुनः स्थापित भी किया है।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा के परीक्षा विभाग द्वारा कुलगुरु प्रो.निमित चौधरी के निर्देशन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप प्रभावी परीक्षा प्रणालियों का संचालन करते हुए पांच दिन में परीक्षा परिणाम घोषित करने की उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित की है।

बी.टेक.अंतिम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम अल्प समय में मई के प्रथम सप्ताह में जारी होने से छात्रों को उच्च अध्ययन एवं शीघ्र रोजगार नियोजन के अधिक अवसर प्राप्त होंगे, वहीं दूसरी ओर छात्रों के मनोबल में भी वृद्धि होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित