फर्रुखाबाद, जुलाई 12 -- उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के फर्रुखाबाद -कासगंज रेलखंड में ,शुकरुल्लापुर रेलवे स्टेशन के निकटस्थित आरओबी (फ्लाई ओवरपुल)संख्या-165(एचएसवाई-एसएसडी) पर एक्सपेंशन जॉइंट के आवश्यक मरम्मत कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिए जाने के साथ ही, अब सड़क यातायात आगामी 15 जुलाई से पुनः संचालित किया जाएगा।
यह जानकारी आज रविवार को पूर्वोत्तर रेलवे इंज्जतनगर मंडल रेल प्रवक्ता सफदर हुसैन में देते हुए बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे इंज्जत नगर मंडल द्वारा यात्रियों एव सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए फर्रुखाबाद जिलेकेशुकरुल्लापुर स्टेशन समीपवर्ती आर ओ वी (फ्लाई ओवरपुल) पर एक्सपेंशन जॉइंट के मरम्मत कार्य को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से जिला प्रशासन के सहयोग से संपन्न करा लिया गया ।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से वाहनों को, शमशाबाद तिराहा से हथियापुर तिराहा तक सड़क यातायात का अस्थायी डायवर्जन लागू किया गया था। आरओबी संख्या-165, शुकरुल्लापुर (एचएसवाई-एसएसडी) पर अव 15 जुलाई, 2026 की प्रातः से सड़क यातायात को पुनः संचालित किया जाएगा।
पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल रेल प्रशासन ने ,आमजन से अनुरोध किया है कि पुल पर यातायात पुनः प्रारंभ होने के उपरांत निर्धारित यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित