जम्मू , फरवरी 17 -- जम्मू के आरएस पुरा में तीन आरोपियों के भाग जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए ड्यूटी पर तैनात छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इस घटना के बाद पुलिस सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गये हैं।

पुलिस ने आरएस पुरा और आस-पास के इलाकों में जांच अभियान तेज कर दिया है। इसके साथ ही सर्विलांस सिस्टम को बेहतर बनाने पर भी विचार किया जा रहा है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि आरोपियों को जल्द से जल्द दोबारा गिरफ्तार कर लिया जायेगा और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित