नयी दिल्ली, (वार्ता) कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया है कि संगठन दिखावटी राष्ट्रवाद का लबादा ओढ़े हुए है और अब विदेशों में स्वीकार्यता पाने की कोशिश कर रहा है।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा कि आरएसएस के विचारक विदेशों में स्वीकार्यता पाने के प्रयास कर रहे हैं और हाल ही में अमेरिका में चलाया गया उनका यह अभियान विफल रहा।
उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस के शीर्ष विचारक अमेरिका में 'पीआर अभियान' चला रहे थे, जो सफल नहीं हुआ। श्री रमेश ने यह भी कहा कि संगठन ने लॉबिस्टों का सहारा लिया और भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अमेरिका के पक्ष में एकतरफा करार दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित