हैदराबाद , जुलाई 22 -- तेलंगाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को तेलंगाना अक्षय ऊर्जा विकास निगम (आरईडीसीओ) के मंडल अभियंता (डीई) मुत्यम वेंकटरमणा के आय से अधिक संपत्ति के आरोपों के सिलसिले में उनके आवास और अन्य ठिकानों पर छापेमारी जारी रखी।
पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) माजिद खान की देखरेख में हैदराबाद के माधापुर स्थित अधिकारी के आवास समेत 15 स्थानों पर तलाशी ली जा रही है। इस कार्रवाई के लिए एसीबी की आठ टीमों को तैनात किया गया है।
रिपोर्टों के मुताबिक, तलाशी के दौरान अधिकारियों ने बड़ी मात्रा में नकदी के साथ-साथ चल-अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज जब्त किये हैं।
एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी शाम तक जारी रह सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले और मिली संपत्तियों की विस्तृत जानकारी कार्रवाई पूरी होने के बाद दी जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित