अहमदाबाद , फरवरी 05 -- आय फाइनेंस लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) नौ फरवरी से खुलेगा।

कंपनी की ओर से गुरूवार को यहां जारी बयान में कहा, इसने अपने पहले आईपीओ के लिए 122 से 129 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। शेयरों की फेस वैल्यू दो रुपये प्रति शेयर है। कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए सोमवार, नौ फरवरी को खुलेगा और बुधवार, 11 फरवरी को बंद हो जाएगा। निवेशक कम से कम 116 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं। इसके बाद 116 शेयर के मल्टीपल में बोली लगाइ जा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित