नयी दिल्ली , मई 5 -- चुनाव आयोग ने असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल तथा केंद्र शासित क्षेत्र पुडुचेरी में नयी विधान सभाओं के गठन के संबंध में संबंधित माननीय राज्यपालों और उप-राज्यपाल को अधिसूचनाएँ भेज दी हैं। यह जानकारी आयोग के अधिकारियों ने मंगलवार को दी।
आयोग ने इन चारों विधान सभा के चुनाव कार्यक्रम 15 मार्च को घोषित किये थे। इन पांचो राज्यों/ केंद्र शासित क्षेत्रों में विधान सभा के आम चुनाव तीन चरणों में 9 अप्रैल, 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को कराये गये थे।
असम विधानसभा के 126 निर्वाचन क्षेत्रों, केरल के140, पुडुचेरी के 30 , तमिलनाडु के 234 तथा पश्चिम बंगाल विधान सभा के 294 में से 293 क्षेत्रों के चुनाव परिणाम सोमवार को मतगणना के बाद घोषित किये जा चुके हैं। पश्चिम बंगाल की एक सीटा (फाल्टा ) पर 21 मई को पुनर्मतदान कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित