निंगबो (चीन) , अप्रैल 12 -- आयुष शेट्टी का बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में स्वप्निल सफर रजत पदक के साथ खत्म हो गया, जब रविवार को मेन्स सिंगल्स फाइनल में उन्हें चीन के वर्ल्ड नंबर 2 शि यू की के खिलाफ कड़े मुकाबले में 21-8, 21-10 से हार का सामना करना पड़ा।

हालांकि बीस साल के इस खिलाड़ी ने इस इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने वाले पहले भारतीय और मेन्स सिंगल्स में 61 साल में पहले फाइनलिस्ट बनकर इतिहास रच दिया।

शेट्टी पिछले राउंड की अपनी लय को आगे नहीं बढ़ा सके क्योंकि अनुभवी चीनी खिलाड़ी भारत के इस युवा खिलाड़ी के लिए बहुत मुश्किल साबित हुए। गेम 1 से ही बढ़त बनाने वाले शि ने आयुष को वापसी करने का बहुत कम मौका दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित