चेन्नई , नवंबर 07 -- केंद्रीय आयुष मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद (सीसीआरएच) ने एसआरआईएचईआर के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

यह समझौता 'जनरल एनेस्थीसिया से बाहर आने की प्रक्रिया को नियंत्रित करने में क्लेमैटिस इरेक्टा और क्लेमैटिस विटाल्बा की भूमिका' पर एक मौलिक शोध करने के लिए किया गया है। यह समझौता ज्ञापन शुक्रवार को चेन्नई के पोरुर स्थित श्री रामचंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (एसआरआईएचईआर-एक डीम्ड यूनिवर्सिटी) के परिसर में कुलपति के कक्ष में हस्ताक्षरित किया गया। इस हस्ताक्षर समारोह में सीसीआरएच की ओर से महानिदेशक डॉ. सुभाष कौशिक, वैज्ञानिक-2 और समन्वयक डॉ. हरलीन कौर, होम्योपैथी सलाहकार और आरआरआई गुडीवाड़ा (आंध्र प्रदेश) के पूर्व सहायक निदेशक डॉ. कोल्ली राजू तथा एचआरआईडी चेन्नई के प्रभारी अधिकारी और अनुसंधान अधिकारी (वैज्ञानिक-3) डॉ. डी कार्तिकेयन मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित