रांची , अक्टूबर 27 -- आयुष बदौनी (नाबाद 210) के लगातार दूसरे दोहरे शतक की मदद से दिल्ली ने झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच के दूसरे दिन मंगलवार को पांच विकेट पर 515 रन का विशाल स्कोर बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी।
आयुष बदौनी ने गुजरात और झारखंड के खिलाफ लगातार दो मैचों में दो डबल सेंचुरी लगाकर फर्स्ट क्लास वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की। गौतम गंभीर और विराट कोहली के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह दिल्ली के सिर्फ तीसरे बैट्समैन हैं और कुल मिलाकर 21वें भारतीय हैं।
बदौनी ने 228 गेंदों में नाबाद 210 रन में 19 चौके और तीन छक्के लगाए।बदौनी ने सुमित माथुर (नाबाद 150) के साथ छठे विकेट के लिए 334 रन की अविजित साझेदारी की। माथुर ने 253 गेंदों की अपनी पारी में 14 चौके और तीन छक्के लगाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित